फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केटी पब्लिक स्कूल की जांच में मिलीं गड़बड़ियां

Sat, 14 Jan 2017 10:17 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शनिवार को केटी पब्लिक स्कूल में जांच करते एडीएम सिटी, बीएसए व नगर शिक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को केटी पब्लिक स्कूल पहुंच वहां के रिकार्डों की जांच की। रिकार्ड में गड़बड़ियों की आशंका के मद्देनजर स्कूल से तकरीबन ढाई दर्जन रजिस्टर जांच टीम अपने साथ लेकर चली गई जिसका परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिलाधिकारी के स्कूल बंद करने का आदेश देने के बाद भी शहर के कई स्कूलों के खुले होने की सूचना मिली। बीएसए योगेंद्र कुमार शुक्रवार को केटी पब्लिक स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्कूल में शिक्षण कार्य होता मिला।

बीएसए का कहना है कि जब उन्होंने पूछताछ की तो स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। बीएसए ने देर रात को इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एडीएम सिटी विनोद कुमार और बीएसए योगेंद्र कुमार केटी पब्लिक स्कूल पहुंचे और काफी देर तक विभिन्न रजिस्टरों की जांच-पड़ताल करते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल प्रबंधन से जुड़े डॉ. हरेंद्र बहादुर सिंह भी थे। बीएसए ने बताया कि शुक्रवार को किए गए दुर्व्यवहार पर उन्होंने कहा कि पहचान नहीं रहे थे। शुरुआती जांच-पड़ताल में कई रजिस्टर संदिग्ध नजर आए इसलिए 25 रजिस्टर को जांच के लिए अपने साथ लेकर चले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें