फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल सही होने पर होगी कश्मीरी पंडितों की वापसी

Sun, 19 Mar 2017 10:41 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। आतंकवाद के कारण उनको घर छोड़ना पड़ा था। अब हमारी प्राथमिकता उनकी घर वापसी को लेकर है। माहौल सही होने पर कश्मीरी पंडितों की वापसी सुनिश्चत होगी, इसके लिए जम्मू कश्मीर सरकार तैयारी कर रही है। यह बातें जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार यहां कही। 
विज्ञापन


वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रात नौ बजे हनुमानगढ़ी व कनक भवन में दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कश्मीरी पंडित फिर वहां जाकर रहें।

इसके लिए 6 हजार भवन उनके लिए बनाए जा रहे हैं। साथ ही साथ पहले कुछ लोगों को नौकरियां दी गई और अब और लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। हमारी पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार में कश्मीरी पंडितों को बसाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें