फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा क्लब को हरा एस्सार फाइनल में

Fri, 12 Feb 2016 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 टैलेंट सर्च क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राकेश कपूर प्रीमियर क्रिकेट लीग के दसवे दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एस्सार इलेवन ने कान्हा को 80 रन से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस्सार इलेवन ने 20 ओवर में विपिन के 56 ,मुकेश के 29 और आकाश के 25 रन की बदौलत 163 रन बनाए।

कान्हा क्लब के राहुल, प्रशंात और सत्येंद्र ने दो-दो विकेट लिया। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कान्हा इलेवन की टीम विनायक की घातक गेंदबाजी के आगे 83 रन पर बिखर गई एस्सार के विनायक को 4 और विपिन ने दो विकेट लिया।
विज्ञापन


इसे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंजीनियर इलेवन ने सिंधुबंधु तपस्थली को 78 रन से और कान्हा क्लब ने जनता इलेवन को 7 विकेट से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया था। आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर ने बताया कि जिले के पूर्व खिलाडियों को शनिवार 1 बजे समारोह पूर्वक सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें