फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामपथ और रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा न्याय पथ

Tue, 14 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हनुमानगढ़ी में वृद्धजनों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट लगाने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा अयोध्या रेलवे स्टेशन से राम पथ को मिलाने वाली सड़क का नाम अब न्याय पथ होगा। यह निर्देश सोमवार को कमिश्नर व एडीए के अध्यक्ष गौरव दयाल ने अयोध्या की विकास परियोजनाओं को लेकर हुई बैठक में दिये।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास के लिए विस्तृत खाका खींचा। ताकि आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को जगह-जगह पर सुविधाएं उपलब्ध हों। रामपथ, श्रीराम जन्मभूमि पथ, धर्मपथ, तुलसी उद्यान, राजघाट, कंपनी गार्डेन और भक्ति पथ सहित बन रहे अन्य कोरिडोर में सजावटी स्मार्ट प्लांटेशन का डीपीआर बनाने के लिए उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिया।

बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं, पर्यटक और बुजुर्ग जो हनुमानगढ़ी में दर्शन करना चाहते हैं और यहां सीढि़यों से जाने में तकलीफ महसूस करें, उनके लिए लिफ्ट की व्यवस्था कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


कहा कि गाड़ियों की पार्किंग के लिए हर रूट पर स्थायी और अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित कर उन्हें मल्टीस्टोरी पार्किंग के रूप में विकसित किया जाए। अफीम कोठी के सौंदर्यीकरण, रेलवे स्टेशन से राम पथ को जाने वाले मार्ग को न्याय पथ के रूप में विकसित करने, भरतकुंड के सौंदर्यीकरण, गऊघाट से राजघाट तक सरयू सुविधा संकुल बनाने का डीपीआर शासन को भेजे जाने की जानकारी दी गई।

रामपथ के आवासीय भवनों पर भवन स्वामियों को सदाबहार लटकते लतादार फूलों के पौधों को लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। अयोध्या धाम के लिए एक शासकीय ऐप बनाने के लिए कमेटी गठन का निर्देश दिया। डीएम नितीश कुमार ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल के निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने की जानकारी दी।

बैठक में अयोध्या शहर के सौंदर्यीकरण, गुप्तारघाट पर बंधा वाटर फ्रन्ट, सुग्रीव पथ, अयोध्या के प्रवेश के लिए छह द्वारों का डीपीआरए आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त विशाल सिंह, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सचिव एडीए सत्येंद्र सिंह, एसडीएम सदर विशाल कुमार आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें