फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मनचले के भय से छात्रा ने कॉलेज जाना किया बंद

Tue, 14 Mar 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बी फॉर्मा की एक छात्रा को एक मनचले ने धमकी दी है कि उससे बात करो, नहीं तो तुम्हे कॉलेज नहीं जाने दूूंगा। भयवश छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। इसकी तहरीर उसके पिता ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के एक इलाके के रहने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि आरोपी सूरज गुप्ता निवासी हैदरगंज उनकी बेटी जो बी फॉर्मा की छात्रा है, उसे अपने बातों के जाल में फंसा लिया था। बाद में जब बेटी ने उससे बात करने से मना किया तो उसने धमकी दी कि अगर तुम बात नहीं करोगी तो वह तुम्हारा फोटो वायरल कर देगा और स्कूल भी जाने नहीं देगा।

बताया कि 10 मार्च को वह कॉलेज जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसने इसकी सूचना अपने भाई को दी और वापस घर चली आई। इसके बाद से वह कॉलेज नहीं जा रही है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इसके बाद से आरोपी उनकी बेटी व उसके भाइयों को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें