अयोध्या। समाचार पत्र वितरक की बेटी का चयन जूनियर असिस्टेंट के पद पर हुआ है। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के पूर्व संयोजक मलिकपुर निवासी सुरेंद्र मौर्य की बेटी सोनम मौर्या ने हाईकोर्ट इलाहाबाद की ओर से आयोजित जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा पास की है।
सोनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। सोनम की इस सफलता पर आरबी यादव, अमर सिंह, अखिल सिंह, ज्ञान बहादुर यादव, बीएन यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए घर पहुंचकर बधाई दी। संवाद