फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिक्रमा पथ पर अब नजर नहीं आएगा कूड़े का अंबार

Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आने वाले दिनों में आप परिक्रमा पथ पर गुजरेंगे तो धारा रोड और अफीम कोठी के पास कूड़े के अंबार आपको परेशान नहीं करेंगे। इसी तरह बरसों पहले जो कचरा एयरपोर्ट के पास जमा किया गया है। वह भी हटाया जाएगा। इसके लिए शासन ने नगर निगम को दो करोड़ रुपये का बजट दिया है।
विज्ञापन

शहर में अफीम कोठी पर परिक्रमा पथ के पास जिसे सीता झील कहा जाता है, उस स्थान पर बड़े पैमाने पर कचरे का अंबार लगा था। प्रदेश सरकार ने वहां से कचरा हटाने के लिए पहले भी करीब तीन करोड़ रुपये का बजट दिया था, लेकिन पूरे कचरे का निस्तारण नहीं हो पाया था। ऐसे में नगर निगम ने शासन से दोबारा बजट आवंटन की मांग की थी। इसी तरह एयरपोर्ट के पास भी बड़े पैमाने पर पुराना कचरा डंप है। अब जबकि जुलाई में एयरपोर्ट शुरू करने की तैयारी है तो यह कचरा भी आने जाने वालों की आंख में खटकेगा।
इसलिए नगर निगम के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शासन ने दो करोड़ रुपये का बजट परिक्रमा पथ और एयरपोर्ट के कचरे के निस्तारण के लिए दिया है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का ठेका दिया जा चुका है। इस कचरे में प्लास्टिक और गिट्टी आदि अलग किए जाएंगे। इसके बाद उनके उपयोग से अलग-अलग वस्तुएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें