रिकाबगंज में लगी दुकान से झंडे खरीदते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
आजादी के जश्न को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह आठ बजे झंडारोहण के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। जगह-जगह झांकियां सजाई जाएगी, साथ ही साफ-सफाई होगी। इसे लेकर स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह है।
15 अगस्त के अवसर प्रभातफेरी, ग्राम स्वावलंबी विद्यालय, खादी आश्रम में सामूहिक कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना, स्वरोजगार में खादी एवं ग्रामाद्योग का योगदान विषय पर गोष्ठी होंगी। ओपेन क्रॉस कंट्री रेस प्रेस क्लब के सामने होते हुए मिशन स्कूल, सेंट मैरिज स्कूल, मिलिट्री मंदिर चौराहा, मीरनघाट से गांधी मार्ग होते हुए टीवी टावर पर समाप्त होगा।
विजेताओं को प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। सभी राजकीय तथा गैर राजकीय भवनों एवं विद्यालयों पर प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, पौधरोपण तथा शहीदों के प्रतिमाओं पर मल्यार्पण किया जायेगा।
प्रात: 9 बजे अनुसूचित जाति की सभी बस्तियों तथा कुष्ठ आश्रम अयोध्या एवं फैजाबाद में सफाई कार्यक्त्रस्म होगा। प्रात: 10 बजे साइकिल रैली पुरुष एवं महिला वर्ग जीजीआईसी से प्रारम्भ होगी। दोपहर 12 बजे कुष्ठ आश्रम अयोध्या के पास खाली भूमि में पौधरोपण एवं समस्त बीएलओ द्वारा अपने क्षेत्रों में सौ-सौ पौधरोपण किया जाएगा।