फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वत के पीछे चल रहा सट्टे का खेल, छह दबोचे

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सटोरिये। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम आईपीएल मैच के नाम पर सट्टा लगवाने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मणि पर्वत के पीछे ये सट्टा खिलवाया जा रहा था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, 2 नोटबुक, एक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर व 5900 रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ अयोध्या राजेश राय ने बताया कि अयोध्या पुलिस को सूचना मिली कि मणि पर्वत के पीछे सुनसान इलाके में कुछ लोग सट्टा लगवाने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी आशुुतोष मिश्र, चौकी रानोपाली प्रभारी पवन राठौर की टीम ने शुक्रवार शाम वहां छापा मारा।
इस दौरान मौके पर चार व्यक्ति सट्टा लगवाते हुए मिले। आरोपियों की पहचान शंकर सोनकर निवासी कनीगंज, सद्दाम अंसारी निवासी धर्मकांटा, प्रहलाद मौर्या निवासी मुरारी टोला, मनोज वर्मा, राहुल वर्मा व महेश वर्मा निवासी जियनपुर थाना कोतवाली अयोध्या के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 5900 रुपये, एक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, दो नोटबुक व कुछ कागज व नंबर लिखे स्लिप बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें