मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में मलिकपुर मजरे कादीपुर गांव के पास शनिवार सुबह शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। मृत युवक ने नीले रंग की जींस व हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी।
पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। पूरा कलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत होता है। शव की शिनाख्त के लिए कुछ कपड़े रखवाये गए हैं।