फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दलाई लामा व लोकेश मुनि को भेजा गया आमंत्रण

Thu, 07 Dec 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे सात हजार अतिथि
विज्ञापन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे सात हजार अतिथि
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी समेत संघ प्रमुख मोहन भागवत व विभिन्न धर्मगुरुओं की भी रहेगी उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में होगी। समारोह का साक्षी बनने के लिए सात हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत संघ प्रमुख मोहन भागवत व विभिन्न परंपराओं के धर्मगुरुओं की भी उपस्थित रहेगी।
इसी क्रम में बौद्ध धर्म के सर्वाेच्च गुरु दलाई लामा व जैन धर्म के लोकेश मुनि को भी आमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा मोरारी बापू, श्रीश्रीरविशंकर, बाबा रामदेव को भी आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से कई सारे नियमों का पालन सभी अतिथियों के लिए अनिवार्य होगा। सभी को अपने आधार कार्ड के साथ ही प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से मोबाइल, पर्स, झोली, छत्र, सिंहासन आदि कार्यक्रम स्थल पर ले जाना संभव नहीं होगा। अतिथियों को कार्यक्रम स्थल पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। निजी वाहनों से कोई नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन


अनुष्ठान के लिए बन रहे दो मंडप व नौ हवन कुंड
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 17 जनवरी से शुरू हो जाएगा। अनुष्ठान के लिए दो मंडप और नौ हवनकुंड का निर्माण रामजन्मभूमि परिसर में हो रहा है। पूजन के लिए मुख्य मंदिर के सामने भूमि निश्चित की गई है। भूमि पर 45-45 हाथ के दो मंडप बन रहे हैं। मंडप और हवन कुंड बनाने का काम 10 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। एक मंडप में गणेश पूजन समेत सभी पूजन कार्य होंगे। दूसरे मंडप में राम जी के विग्रह के सारे संस्कार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें