फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामपथ पर 30 ई-बसों का होगा संचालन

Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवहन निगम को मिली जिम्मेदारी, अयोध्याधाम बस स्टेशन में खड़ी होंगी बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। ये बसें रामपथ पर चलेंगी। अयोध्या धाम बस स्टेशन में खड़ी होंगी। रेलवे व बस स्टेशन से भी इनकी कनेक्टिीविटी रहेगी।
विज्ञापन

बसों का संचालन परिवहन निगम की ओर से किया जाएगा। बाद में इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के पास होगी। इसके लिए निगम इस मार्ग पर पांच चार्जिंग प्वाइंट व स्टाॅप सेंटरों का भी निर्माण करा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामपथ पर ई रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए सहादतगंज से नयाघाट अयोध्या तक करीब 13 किमी के इस मार्ग पर 30 सिटी ई बसों के चलाने की योजना है। ये बसें अयोध्या बस स्टेशन, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, अयोध्या रेलवे स्टेशन होकर गुजरेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि इन बसों के खड़े होने के लिए दर्शननगर स्थित कूढ़ा केशवपुर गांव में एक बस स्टेशन का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें