फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें प्रकृति से जोड़ता है योग : कुलपति

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर सहित अयोध्या के पांच स्थलों पर तीन हजार लोगों ने एक साथ योग किया। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं समेत एक हजार लोगों को योगाचार्य गायत्री वर्मा ने योग कराया। यहां कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि योग हमें प्रकृति से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से मन, चित्तशरीर को नियमित ऊर्जा मिलने के साथ निरोगी काया भी प्राप्त होती है। योग विज्ञान की समझ धीरे-धीरे वैश्विक पटल पर स्थापित होकर विश्वभर में प्रचारित-प्रसारित हो रही है। विवि के योग संयोजक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि नियमित योगाभ्यास शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते है। योग दिवस का संचालन योग विज्ञान विभाग के शिक्षक अनुराग सोनी ने किया। इसके अलावा सरयू घाट पर पांच सौ, राम की पैड़ी वलक्ष्मण घाट पर तीन सौ लोगों ने पर्यवेक्षक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र के निर्देशन में योग किया। योगाचार्य आलोकसोनी ने भी योग कराया।
विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव माधवपुर, मसौधा में पर्यवेक्षक प्रो. तुहिना वर्मा व डॉ. सुरेंद मिश्र की देखरेख में 250 से अधिक ग्रामीणों को योग करायागया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के 763 महाविद्यालय के दो लाख अस्सी हजार से अधिक विद्यार्थियों, प्राचार्यों, शिक्षकों, जिले के आलाधिकारी, कर्मचारियोंएवं प्रबुद्धजनों ने अंतरराष्ट्रीय योगदिवस पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें