फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नदी में डूबे गोंडा के दो चचेरे भाई, एक लापता

Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अंतर्गत सरयू घाट पर बुधवार सुबह दो चचेरे भाई नदी में स्नान के दौरान डूबने लगे। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरा नदी में लापता हो गया।
विज्ञापन

जल पुलिस इंचार्ज आरपी मौर्या ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब नौ बजे तरबगंज गोंडा से आया एक परिवार आरती घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान परिवार के दो युवक नदी में डूबने लगे, यह देख जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और एक युवक उमेश गुप्ता को बचा लिया। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि दुर्गेश (18) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता नदी से निकलकर भाग गया। कुछ देर बाद उसके परिवारीजनों ने बताया कि दुर्गेश के कपड़े सीढि़यों पर ही है। इसलिए माना जा रहा है कि वह डूब गया है। बताया कि जल पुलिस, एसडीआरएफ गोताखोरों के माध्यम से रेस्क्यू में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें