फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सपने छुएंगे आसमान, श्रीरामचंद्र हवाई अड्डे से एयरबस भरेगी उड़ान

Tue, 12 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार पांडेय
विज्ञापन


अयोध्या। निर्माणाधीन श्रीरामचंद्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब एटीआर के साथ एयरबस भी उतारने की तैयारी है। एयरपोर्ट का विकास एयरबस ए- 320 के मानक पर किया जा रहा है। लगभग तीन चौथाई काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिसंबर तक यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

अयोध्या एयरपोर्ट से हवाई जहाज की उड़ान इसी कैलेंडर वर्ष यानी दिसंबर तक शुरू किए जाने की तैयारी है। लक्ष्य के मुताबिक काम करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जिन परियोजनाओं पर काम पूरा किया जाना है, उन पर खास फोकस है। जिलाधिकारी ने भी यह कहकर बात साफ कर दी है कि सभी बाधाएं दूर करा दी गई हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से जहाजों की उड़ान के मद्देनजर रनवे, टैक्सी-वे, एप्रन, आइसोलेशन, एटीसी कंट्रोल टावर, फायर स्टेशन, टर्मिनल बिल्डिंग, नाइट लैंडिंग से संबंधित उपकरण आदि जैसे मानक पूरे होने की जरूरत होती है। इनमें से ज्यादातर महत्वपूर्ण काम पूरे हो चुके हैं और दूसरे पूरे किया जा रहे हैं। संवाद


रनवे विस्तार और नई टर्मिनल बिल्डिंग का होगा प्रस्ताव

एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। अब तक 2200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रन-वे बनाया जा चुका है। अब फेज टू में इसे 3125 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके साथ ही 30,000 वर्ग मीटर में नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जानी है। इसका प्रस्ताव भेजे जाने की तैयारी है।



बदल गया पूरा परिदृश्य

एयरपोर्ट को लेकर शुरू की गई कार्रवाई से निर्माण तक पूरा परिदृश्य ही बदल गया। सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव पर तत्कालीन भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस पर कार्रवाई शुरू कराई थी। सन 2018 में एएआई के तत्कालीन अध्यक्ष गुरु प्रसाद महापात्र ने प्रदेश सरकार को जो पत्र भेजा था, उसमें तत्कालीन फैजाबाद में एयरपोर्ट निर्माण के बाद 2023-24 में एटीआर-72 को उड़ाने और 2028-29 में एयर बस की उड़ान शुरू करने की बात कही गई थी लेकिन श्रीराम मंदिर पर फैसला आने के बाद पूरा परिदृश्य बदल गया। अब अयोध्या एयरपोर्ट का फेज वन का विकास ही एयरबस ए-320 के लिए अंतिम चरण में है। साथ ही एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का कर दिया गया। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन




एयरपोर्ट ग्राउंड पर लग गया लोकोलाइजर
रनवे किनारे लगे ग्लाइडपाथ और लोकोलाइजर का मदद से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। एयरपोर्ट पर लोकोलाइजर स्थापित कर दिया गया है।



निर्माण के साथ एयर स्ट्रिप पर नंबरिंग

एयरपोर्ट पर काम तेज है। निर्माणाधीन भवनों के साथ ही एयरस्ट्रिप पर नंबरिंग का काम भी किया जा रहा है।

इनसेट...



एयरपोर्ट के पूरे हो चुके काम-

-रनवे-2200 मीटर लंबा 45 मीटर चौड़ा
-आने जाने के लिए दो टैक्सी-वे
-चार एयरबसों का एप्रन
-इमरजेंसी में जहाज को ले जाकर खड़ा करने के लिए आइसोलेशन-वे
-एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर
-नाइट लैंडिंग से संबंधित सभी उपकरण जैसे वीवीओआर, आईएलएस, जीपी हट, पीएपी आई। इनका कैलिब्रेशन किया जा चुका है।
इनसेट...
इन पर चल रहा काम
-चार एयर बसों के लिए एक नया एप्रन
-फायर स्टेशन का काम 75 फीसदी पूरा
-टर्मिनल बिल्डिंग का काम 78 फीसदी पूरा
इनसेट...
-अयोध्या एयरपोर्ट का विकास 821 एकड़ भूमि पर 328 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
वर्जन
एक चौथाई से ज्यादा काम पूरा

एयरपोर्ट का विकास एयरबस ए-320 के मानक के अनुसार किया जा रहा है। यहां से एटीआर-72 और एयरबस ए-320 दोनों उड़ान भर सकते हैं और उतर सकते हैं। यह परिचालन के समय पर निर्भर है, किस जहाज से इसकी शुरुआत की जाती है। एयरपोर्ट का तीन चौथाई से ज्यादा काम पूरा हो गया है।

राजीव कुलश्रेष्ठ, महाप्रबंधक (परियोजना)
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें