फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर बेड आरक्षित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मंगलवार को दर्शननगर स्थित स्वशासी राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। सर्वप्रथम ओपीडी का निरीक्षण किया और वार्ड में स्थित बेड देखे।
विज्ञापन

बेहतर साफ सफाई व्यवस्था करने और कोविड की तीसरी लहर को देखते हुये 100 बेड में से लगभग छह प्रतिशत बेड बच्चों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कोविड नियंत्रण हो रहा है पर हमें और सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाना है। अगले चरण में आईसीयू यूनिट को एक्टिव कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
वहां ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की भी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डॉक्टरों, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।
विज्ञापन

शासन के नवीनतम शासनादेशों की जानकारी देते हुये बताया कि इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार की जा रही है। हमें तीसरी लहर के लिए युद्धस्तर पर तैयार रहना है।
विज्ञापन

बेहतर समन्वय से कोविड नियंत्रण को प्रभावशाली बनाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें