फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर लड्डू लेने वाले जवानों के खिलाफ जांच का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के दर्शनार्थियों को लड्डू प्रसाद वितरण की योजना पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है। यह व्यवस्था 11 फरवरी से रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की सहमति से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

वहीं एसपी सुरक्षा ने ड्यूटी छोड़कर प्रसाद लेने वाले कर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। रामलला के दर्शनार्थियों को अरविंद आश्रम के पास 11 फरवरी से प्रतिदिन लड्डू प्रसाद वितरण किया जा रहा था।
वितरण के दौरान वितरक परिसर के अंदर जाकर सुरक्षा कर्मियों व राम मंदिर निर्माण में लगे एलएंडटी के अधिकारी व कर्मचारियों को भी बुलाकर प्रसाद दिया जा रहा था। इस बीच एसपी सुरक्षा की नजर पड़ गयी।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर प्रसाद लेने गये सुरक्षा कर्मियों को चिह्नित करने के साथ पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। रामजन्मभूमि ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला को प्रतिदिन भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण के लिए स्वीकृति दी गयी थी।
सुरक्षा के कारणों से बाहर से प्रसाद लाने पर पुलिस अधिकारियों ने आपत्ति की है। इसके कारण परिसर में प्रसाद नहीं भेजा जा रहा होगा। बाहर प्रसाद का वितरण हो रहा है।
उधर रामलला के दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण करने की योजना चलाने वाले हैदराबाद, तेलंगाना निवासी सी श्रीनिवास ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने प्रसाद से लदे वाहन को परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई।
प्रसाद को हनुमानगढ़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं को वितरित करा दिया गया। उन्होंने बताया कि उनसे इस मामले में पूछताछ की गई है। वहीं इस संबंध में एसपी सुरक्षा पंकज कुमार से सम्पर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें