फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में दुकान खोले 38 दुकानदारों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना कर्फ्यूू के दौरान नियम खिलाफ खुल रहीं दुकानों पर प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह व एसपी सिटी विजयपाल सिंह की टीम ने कोतवाली नगर अंतर्गत 38 दुकानदारों के विरुद्ध केस दर्ज कराया। वहीं, सात दुकानें सीज की गईं जबकि तीन दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में चारी छुपे दुकान खोलने व कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन व पुलिस की टीम ने अभियान चला रखा है।
शुक्रवार की शाम को कोतवाली नगर क्षेत्र में निरीक्षण करने निकले सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी की टीम ने कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन कर चोरी छिपे दुकान खोलकर सामान बेच रहे 38 दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
सात दुकानें सीज भी की गई जबकि तीन दुकानदारों को चेतावनी देकर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। दोनों अधिकारियों ने जनता व व्यापारियों से अपील की कि लॉकडाउन के समय अपनी दुकानें बंद रखें तथा प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें