फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 बंदी दो माह के लिए पैरोल पर होंगे रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी शैलेश पांडेय ने शनिवार को मंडल कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल प्रशासन से कोविड-19 से बचाव को लेकर किए इंतजाम को परखा। तीन बंदियों में कोविड के लक्षण देखकर एंटीजन टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव पाए गए। बावजूद ऐहतियातन उन्हें जेल की एक बैरक में बने एल वन अस्पताल में आइसोलेट किया गया। शासन से गठित हाई पावर कमेटी की बैठक में 65 वर्ष से अधिक व गंभीर बीमारी से ग्रसित 23 बंदियों को दो माह के पैरोल पर छोड़ने की सहमति बनी, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम व एसएसपी ने मंडल कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी बैरक, अस्पताल, एक बैरक में एल वन अस्पताल, पाकशाला, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर कोविड प्रोटोकाल के तहत किए गए इंतजामों को परखा। दोनों अधिकारियों ने जेल में निरूद्ध बंदियों को सामाजिक दूरी बनाए रखने व मास्क पहनने का निर्देश दिया। बता दें कि अप्रैल माह में करीब 50 बंदियों में कोविड लक्षण पाए जाने पर उन्हें इस एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से अब सभी ठीक हो चुके हैँ।
जेल परिसर में शासन से गठित हाई पावर कमेटी की बैठक की गई। इसमें 65 वर्ष से ऊपर व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बंदियों को दो माह की पैरोल पर छोड़ने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

हाई पॉवर कमेटी में डीएम, एसएसपी, जेल अधीक्षक व चिकित्सक शामिल हैं। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा 65 वर्ष से अधिक उम्र के 19 व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पांच बंदियों को पैरोल देने की संस्तुति की गई थी। कमेटी की बैठक में इनमें से 23 बंदियों को पैरोल देने की सहमति बनी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है, वहां से निर्णय होने के बाद इन बंदियों को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें