फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घटिया केला देने की शिकायत करने पर मासूमों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरगंज। इनायतनगर थाना क्षेत्र के परसवां खुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार दोपहर खाने में मिले केले को लेकर हंगामा हो गया। स्कूल के अध्यापक व बच्चों द्वारा केले की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत के बाद केला देने आए कुछ युवकों ने बच्चों की पिटाई कर दी। इसमें तीन बच्चियों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

वहीं, शिकायत एसएसपी से करने व थाने पर तहरीर देने के बाद भी थाना इनायतनगर पुलिस ने डायल 100 की ओर से पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया।
विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह प्रधान के द्वारा जो केला भेजा गया वह बेहद छोटा और खराब किस्म का था। इसे बच्चों ने खाने से मना कर दिया।
इसकी शिकायत जब केला लेकर आए युवकों से की गई तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने विद्यालय परिसर में ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, इसमें तीन बच्चियों को चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन

बताया कि छुट्टी के आधे घंटे बाद तक आरोपी वहां मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित बच्चियों ने फोन पर एसएसपी व डायल-100 से शिकायत की।
एक छात्रा न फोन पर एसएसपी से कहा कि सब स्कूल के बाहर खड़े हैं और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई करने की बात कही।
पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा और थाने ले आई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षक ने बताया कि उसने थाने जाकर घटना की तहरीर थानाध्यक्ष को दी, मौके पर पहुंची पीआरवी आरोपी युवकों को पकड़कर ले भी गए थे लेकिन बाद में छोड़ भी दिया।
वहीं, प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र कुमार यादव ने इसे शौचालय की गंदगी से जुड़ा विवाद बताया। उनके अनुसार ये स्कूल पंचायत भवन परिसर में स्थित है, बीते कई वर्षों से गांव के रामप्रकाश अपने बेटे के साथ यहां निवास करते हैं।
उनके पास अपना निजी मकान और जमीन नहीं है। उनके द्वारा शौचालय में हुई गंदगी ही विवाद का मुख्य कारण है। थाना इनायतनगर के एसएसआई उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें