फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन पीने से मासूम की हालत बिगड़ी

Sun, 21 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया मजरे करमूपुर में रविवार दोपहर एक मासूम ने केरोसिन पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन में परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम की सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के कोटिया मजरे करमूपुर निवासी एक वर्षीय मोहिनी घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह घर में रखे दीपक के पास पहुंच गई और दीपक में रखा केरोसिन पी लिया और शरीर पर उड़ेल लिया।

केरोसिन के कारण उसका पेट फूलने लगा और दर्द हुआ तो वह चिल्लाई और बेहोश होने लगी। मां माजरा देख परेशान हो गई और रोने लगी। उसने पति राम अवतार को सूचना दी। आननफानन में राम अवतार बच्ची को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा पहुंचा, लेकिन पीएचसी पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन


वहां से जिला अस्पताल जाने के लिए उसने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो बाइक से बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पहुंचा और भर्ती कराया। बच्ची के पिता का कहना है कि अब सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें