फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्धों पर नजर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं, सभी सरकारी व ऐतिहासिक इमारतों के साथ रेलवे व बस स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अयोध्या में ठहरे बाहरी लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है, जरूरत पड़ने पर उनके पहचान पत्र का वेरिफिकेशन भी कराया जा रहा है। रविवार अयोध्या व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अयोध्या पुलिस सतर्क हो गई है। अयोध्या व आसपास के सभी होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों पर निगाह रखी जा रही है। इनके मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह बिना पहचान पत्र के किसी को अपने यहां न ठहराए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी खुफिया इकाईयों को अलर्ट कर दिया गया है। अयोध्या के प्रवेश द्वार पर भी सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व डॉग व बम स्कवॉयड ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामानों को भी चेक किया गया। इस दौरान परिसर में गलत तरीके से खड़े छह वाहनों का चालान भी किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी एसपी शुक्ला ने बताया कि यात्रियों से अपील की गई है कि वह अपने आसपास संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु देखे तो काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि वर्तमान में अयोध्या में सावन मेला चल रहा है। इसको लेेकर पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोन व सेक्टर में प्रभारी तैनात है। सुरक्षा के लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें