तारुन, अयोध्या। साधन सहकारी समितियों का नाम व स्वरूप बदलने की तैयारी की जा रही है। समितियों को बहुउद्देशीय ग्रामीण समिति लिमिटेड के रूप में विकसित किया जाएगा जहां पर किसानों व ग्रामीणों की जरूरत का हर सामान उपलब्ध होगा। योजना के क्रियान्वयन को लेकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है।
अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज, राशन, डीजल, पेट्रोल, औषधि आदि की सुविधा गांव में ही साधन सहकारी समितियों पर मिलेगी।
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार
बहुउद्देशीय ग्रामीण समिति लिमिटेड के रूप में समितियों के विकसित होने पर गांव के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार करने आर्थिक रूप से का अवसर मिलेगा। समिति के सचिव की निगरानी में बेरोजगार युवा जन सुविधा केंद्र, गैस एजेंसी, उचितदर की दुकान, प्रधानमंत्री जन औषधीय केंद्र आदि का संचालन कर सकेंगे। संवाद