फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा प्रत्याशियों सहित नौ ने किया नामांकन

Tue, 07 Feb 2017 10:45 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
यूपी चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन के सातवें दिन मंगलवार को सपा व बसपा प्रत्याशियों के साथ नौ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के आसपास प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के लिए मिल्कीपुर, रुदौली, बीकापुर और अयोध्या से प्रत्याशी पहुंचे थे। मिल्कीपुर से सपा के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर के सामने दाखिल किया। इसी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

रूदौली विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फिरोज खां उर्फ गब्बर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल सबिहा खान, जनसवेक पार्टी से विश्वजीत त्रिपाठी, सबका दल यूनाइटेड पार्टी से प्रमोद कुमार लोधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दल दशरथ कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी से बंशीलाल यादव, समाजवादी जनता पार्टी से राजेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। कुछ अन्य लोगों ने नामांकन प्राप्त किया।        

सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी किए जाने के बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की नजर पैनी रही। नामांकन दाखिल करने और आने-जाने वाले लोगों की संख्या पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। रिटर्निंग अफसरों के कक्ष के आसपास भी प्रशासन के अफसरों के साथ ही पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें