फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में ही दगा दे गए एटीएम

Mon, 14 Nov 2016 10:31 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में सोमवार को रीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पैसे की निकासी के लिए लगी लोगों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर से लेकर दूर-दराज के बाजारों में खुले ज्यादातर एटीएम सोमवार को नहीं खुले। जो एटीएम खुले भी थे, वे दोपहर जाते-जाते दगा दे गए। एटीएम में डाले गए नोट ही खत्म हो गए।
विज्ञापन


जो लोग घंटों से कतार में लगे थे, उनकी बारी आने के पहले ही एटीएम ने नोट देने बंद कर दिए। ग्राहक हाथ मलते रह गए। लेकिन इतनी सभी परेशानियों के बाद भी निराश लोगों के चेहरे पर आक्रोश नहीं आया।

सिविल लाइंस, रिकाबगंज, नियांवा, मोदहा, साहबगंज, देवकाली, सआदतगंज, चौक, फतेहगंज और नाका आदि क्षेत्रों में स्थित ज्यादातर एटीएम खुले ही नहीं। दो-एक कुछ देर के लिए खुले भी दो दोपहर होते-होते एटीएम के नोट ही खत्म हो गए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र में एसबीआई, आईडीबीआई, बीओबी, पीएनबी, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि के एटीएम बंद रहे। इसमें से यदि किसी बैंक का एटीएम खुला भी तो महज दो-तीन घंटे ही चल पाया।

चौरे बाजार के संतोष पटवा नियांवा में एक एटीएम के सामने ढाई घंटे से लाइन में लगे थे, लेकिन जब तक उनका नंबर आता, रुपया ही समाप्त हो गया। बिक्रमजोत के नन्हें मियां रीडगंज स्थित बीओबी एटीएम पर चार घंटे लाइन में लगे थे लेकिन जब उनका नंबर आया तो एटीएम का रुपया खत्म हो गया।

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय के पास स्थित पेट्रोल टंकी पर सूचना चस्पा थी कि तेल पांच सौ रुपया का ही भरा जाएगा, इससे कम का नहीं। कमोबेश ऐसा ही हाल शहर मुख्यालय से दूर तहसील मुख्यालयों व बड़ी बाजारों में स्थित एटीएम का भी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें