फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में सेना भर्ती आज से

Sun, 25 Oct 2015 12:06 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
153 इन्फैंट्री बटालियन पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) डोगरा रेजीमेंट में रविवार से शुरू हो रही भर्ती 25  से 31 अक्तूबर तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही (लिपिक), सिपाही (ईआर), सिपाही (सफाई मैन) के रिक्त  पद के सापेक्ष किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन



मेजर आशीष भारद्वाज के अनुसार भर्ती के पहले दिन 25 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़ में शामिल होंगे। वहीं 26 अक्तूबर को बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक दौड़ में फिट पाए गए अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें