फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म उत्सव के उल्लास में डूबी अयोध्या

Mon, 03 Apr 2017 11:31 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी के चैत्र रामनवमी मेले का मुख्य पर्व श्री राम जन्मोत्सव पांच अप्रैल को मानाया जाएगा। नगरी के मठ-मंदिरों में श्री राम जन्म उत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। समूची नगरी जन्म उत्सव के उल्लास डूब गई है। पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है। पुलिस प्रशासन ने भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र में सुरक्षा सख्त कर दी है।
विज्ञापन


समूचे मेला क्षेत्र में गली-कूचों व मुख्य मार्गों को बैरियर व बैरीकेडिंग से जकड़ दिया गया है। प्रतिबंधों को लेकर मेला क्षेत्र कई स्थानों पर नागरिकों व सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई। कनक भवन, हनुमानगढ़ी, श्रीकालेराम मंदिर, श्रीराम बल्लभाकुंज, श्रीमणिराम दास की छावनी आदि मठ-मंदिरों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान आदि के कार्यक्रम शबाब पर हैं।

सोमवार देर शाम बधाई गान में संत-धर्माचार्यों के साथ ही श्रद्धालु जन्मोत्सव के उल्लास में डूब गए। सोमवार को प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। सरयू तट से मंदिरों पर मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालु परिवार के साथ दर्शन-पूजन व दान आदि कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन ने भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र में सुरक्षा सख्ती बढ़ा दी है। सुरक्षा सतर्कता बढ़ाने का साथ यातायात प्रतिबंधों को लागू कर दिया है। मेला क्षेत्र में टैक्सी व चार पहिया और बड़े वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें