फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम हुकूमत चाहते हैं तो नवाब को पार्टी से निकालें : हाशिम

Sun, 10 Jan 2016 12:37 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब के राम मंदिर पर बयान पर बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए हाशिम ने कहा कि नवाब साहब के पास बाहरी रुपया है, जो भारत का नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव हुकूमत चाहते हैं तो कल का सूरज निकलने से लेकर ढलने तक बुक्कल नवाब को पार्टी से निकाल बाहर करें। मैं देखना चाहूंगा कि नवाब के पास कितना रुपया है और किसने उन्हें दिया।

हाशिम ने कहा कि बात समझ में नहीं आती कि आखिर कब तक रामलला को लोग परेशान करते रहेंगे। ऐसे लोग कुर्सी, करेंसी चाहते हैं। इन जैसे लोगों को मुलायम सिंह यादव पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।
विज्ञापन


विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार में एमएलसी बुक्कल नवाब के बयान से यह सिद्ध हो जाता है कि अभी तक हिंदू समाज की श्रद्धा व निष्ठा भगवान श्रीराम के प्रति है लेकिन अब अनेक मुस्लिम भी ऐसे सामने आ रहे हैं जिनका बयान स्वागत योग्य है।

श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के महामंत्री पं. राम प्रसाद मिश्र कहते हैं कि बुक्कल नवाब भ्रम फैला रहे हैं। मुस्लिमों में बुतपरस्ती नहीं होती है। वह कभी मूर्तियों की पूजा नहीं करते हैं। इसलिए पैसा और मुकुट चढ़ाने की बात केवल मीडिया में छाने का स्टंट मात्र है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें