अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीक्षांत पखवाड़ा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नाट्य प्रतियोगिता हुई। संत कबीर सभागार में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने पांच नाट्यों का मंचन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलगीत प्रस्तुति से की।
इसके बाद एमबीए के छात्रों ने चित्रगुप्त के सभा में स्वर्गलोक एवं नर्कलोक के दृश्य का मनोहारी मंचन किया। आईईटी के छात्रों ने ग्रामीण परिवेश व पंचायत परिदृश्य पर प्रस्तुति की। सोशल वर्क के छात्रों ने रंगीला बाबा पर नाट्य मंचन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आईईटी के छात्रों द्वारा पंच लाइट नाट्य के लिए दिया गया। एमबीए विभाग को स्वर्ग लोक के द्वार पर प्रस्तुति के लिए द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान मनोविज्ञान के संभव नामक नाट्य पर दिया गया।
संयोजक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि छात्रों द्वारा अद्भुत नाट्य मंचन किया गया है। इस मौके पर सह सयोजक प्रो. नीलम पाठक, निर्णायक डॉ. अनूप कुमार, डॉ. वंदिता पांडेय, डॉ. मुकेश वर्मा, इंजीनियर चंदन अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद