फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 03 Mar 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। त्योहारों के ठीक पहले रसोई गैस की मूल्य वृद्धि करके भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया कि उसे आमजन से कोई सरोकार नहीं है।

पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह और उग्रसेन मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम व्यक्ति का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार हर मुद्दों पर विफल हो चुकी है। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता प्रवीण श्रीवास्तव, महानगर सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, चंचल सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें