फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आ गया हूं, सपा की नींद उड़ा दूंगा: ओवैसी

Fri, 05 Feb 2016 12:15 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल में मुझे 14 बार यूपी आने से रोका गया, लेकिन अब मैं यूपी आ चुका हूं। सपा व मुलायम सिंह की नींद उड़ा दूंगा। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की प्राइवेट कंपनी है जो अब बंद होने वाली है।
विज्ञापन


यह बातें बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भदरसा में आयोजित जनसभा में कही।

जनसभा में ओवैसी ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा नेता कहते हैं कि उन्हीं लोगों को बोलने देंगे जो पार्टी के साथ होंगे। डा. लोहिया का इतिहास मैंने पढ़ा है, मुलायम सिंह को लोहिया के बारे में पता ही नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि मुलायम जैसे लोग मुझ पर आईएसआईएस व आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं। कोई इसको साबित कर दे तो सियासत छोड़ दूंगा।

अखिलेश सरकार में सबसे ज्यादा जुल्म दलितों व मुसलमानों पर हुआ। मुजफ्फरनगर दंगा इसका छोटा सा हिस्सा है। जिसमें 50 हजार मुसलमानों को घर छोड़ना पड़ा। अब मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।

सपा तो बाबा साहब की तारीफ करती है, लेकिन दलितों के सपनों को कुचलने में लगी रहती है। उन्होंने पठानकोट हमले के लिए मोदी सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार करार दिया।

दलित छात्र रोहित की मौत पर मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि क्या वह न्याय की बात कर रहे हैं? आखिर कुलपति को निलंबित क्यों नहीं किया गया और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

उन्होंने एआईएमआईएम को मजबूत करने और पार्टी प्रत्याशी प्रदीप कोरी को जिताने की अपील की। सूबे की सरकार की ओर से अड़ंगा खड़ा किये जाने के बावजूद चुनाव आयोग व अदालत की ओर से जनसभा की अनुमति दिये जाने पर हर्ष जताया।

सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, पूर्वांचल प्रभारी हाजी अली अहमद, जीशान हैदर, प्रत्याशी प्रदीप कोरी, शमीम हैदर, शहनवाज सिद्दीकी, सलमान आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें