फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से सिलेंडर में विस्फोट

Sat, 03 Oct 2015 10:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र के स्थना गांव में शुक्रवार की दोपहर छप्पर के मकान में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


हादसे में घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया लेकिन सभी सदस्यों के घर के बाहर रहने से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

गांव निवासी वासुदेव क्षेत्र के एक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में गया था। इसी दौरान उसके घर में आग लग गई। गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

आग की लपटे बहुत तेज थी। तभी घर के अंदर जोरदार घमाका हुआ और आग की लपटे और विकराल हो गईं। बताते हैं कि घर में रखा सिलेंडर आग की चपेट में आने से विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार के लिए अनाज की व्यवस्था कराई और चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने राशन, कपड़े व बर्तन की व्यवस्था कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें