फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोरोना जांच के करा दिया प्रसव, अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती एक महिला का बिना कोरोना जांच रिपोर्ट आए एक नर्सिंग होम में प्रसव करा दिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रसूता की खोजबीन शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। महिला अस्पताल के सीएमएस ने मामले की सूचना सीएमओ व स्थानीय पुलिस को दी तो प्रसूता को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में शिफ्ट कराते हुए अस्पताल को सील करा दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के सप्त सागर कॉलोनी चक्रतीर्थ निवासी 22 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 21 जुलाई की देर शाम जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के लिए बुधवार सुबह तैयारी की गई तो प्रोटोकॉल के तहत प्रसूता का कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। रिपोर्ट आने से पूर्व ही मरीज और तीमारदार अस्पताल से भाग गए।
देर शाम ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। मरीज की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन अस्पताल परिसर में मरीज नहीं मिला। जांच के समय दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया तो प्रसूता के पति ने फोन उठाया और महिला अस्पताल के निकट ही स्थित एक हॉस्पिटल में प्रसव कराने की जानकारी दी। इससे स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए।
विज्ञापन

सीएमएस ने मामले से मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया। बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ विभाग की टीम ने महिला को मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर में अग्रिम इलाज के लिए शिफ्ट कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल को सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें