फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत, 26 नए पॉजिटिव मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना पीड़ित दो मरीजों की गुरुवार को मौत हो गई। इनका लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोनों गोसाईगंज के तेलियागढ़ मोहल्ले के रहने वाले थे। वहीं गुरुवार को 26 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

प्रयोगशालाओं से कोरोना रिपोर्ट में विलंब की वजह से बृहस्पतिवार से एंटीजन किट से भी कोरोना जांच शुरू की गई है। काफी संख्या में नमूने एकत्र करने के फलस्वरूप प्रतिदिन जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
बृहस्पतिवार को जिले में 20 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 लोग एंटीजन किट, 3 मरीज ट्रूनेट मशीन से और 12 मरीज आरटी पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के चक्रतीर्थ राम जन्मभूमि निवासी 22 वर्षीय प्रसूता, शहर के लालबाग निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित है।
विज्ञापन

वजीरगंज चेला छावनी निवासी 32 वर्षीय महिला, मेहरबान टार्जन रोड निवासी एक युवक, लालबाग पानी टंकी के निकट एक युवक, मया बाजार के गोसाईगंज में एक वृद्ध, देवकाली रोड वजीरगंज पर एक वृद्ध, धारा रोड ककरही बाजार में एक व्यक्ति, मया ब्लॉक के कटरा गोसाईगंज में एक अधेड़, मया ब्लॉक के मया भीटी में दो युवक, वजीरगंज में एक युवक, तेलिया गढ़ गोसाईगंज में एक व्यक्ति, मया ब्लॉक के रमन पट्टी में एक युवक, हैदरगंज में 7 वर्षीय बालिका, पूरा ब्लॉक के नारे में मरीज के संपर्क में आए तीन व्यक्ति व शहर के रामनगर कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि इसी रिपोर्ट में शामिल शहर के राठ हवेली निवासी 35 वर्षीय युवक की बुधवार की शाम ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें