फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी चिकित्सालयों के कुछ और विशेषज्ञ देंगे इमरजेंसी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अब निजी चिकित्सालयों के कुछ और विशेषज्ञ इमरजेंसी सेवाएं दे सकेंगे। इनेमं फिजीशियन, बाल, नेत्र, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। मंगलवार को डीएम अनुज कुमार झा ने डॉक्टरों और निजी चिकित्सालय के प्रबंधकों के साथ बैठक करके नियमों के पालन कराए जाने के साथ अनुमति प्रदान की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने डाक्टरों के बचाव के लिए चिकित्सक, प्रोटोकाल, एडवायजरी और जिला प्रशासन से जारी निर्देश के पालन करने के साथ इमरजेंसी सेवाएं चालू करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी चिकित्सालयों के गेट पर ही मरीज व उनके तीमारदार के हाथों को सेनेटाइज किए जाने की व्यवस्था, मास्क की उपलब्धता, गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग के लिए कर्मचारी तैनात किया जाए। मरीज व तीमारदार मास्क नही पहना है तो उसे मास्क उपलब्ध कराया जाए।
टे्रेवल हिस्ट्री के साथ पूरी हिस्ट्री रजिस्टर पर अंकित करने के साथ ही कोरोना वायरस का लक्षण दिखने पर सीएमो को सूचित किए जाने के साथ उससे संबंधित अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था के बारे में बताया। यदि उस मरीज का इलाज अति आवश्यक है तो पीपीई किट, एन-95 मास्क, ग्लब्स, सुरक्षा के सभी उपाय, का अनुपालन करते हुए इलाज किया जाए।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ ही दूसरे नियमों के पालन के लिए कहा। बताया कि आयुष्मान भारत योजना से अटैच चिकित्सालय की पीपी किट्स व एन-95 मास्क 50 फीसदी छूट पर उनके द्वारा मांग किए जाने पर उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य अस्पतालों को यह सामग्री पूरे मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने 65 साल से ऊपर के चिकित्सक और गर्भवती डॉक्टरों चिकित्सा सेवा प्रदान करने से परहेज की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें