पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित लेप्रोशी मिशन अस्पताल में तैनात एक दैनिक वेतनभोगी कर्मी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। लेप्रोशी मिशन अस्पताल में 16 वर्षीय मो. सकलेन दैनिक वेतनभोगी कर्मी के रुप में काम करता था।
वर्तमान में उसकी ड्यूटी गौशाला में थी। रोज की तरह गुरुवार की रात भी वह गौशाला में सोया था। शुक्रवार को लगभग दस बजे अस्पताल का कर्मी कोमल यादव गायों का दूध निकालने पहुंचा तो देखा कि नल के पास पड़ा हुआ है और नल का हत्था उसके हाथ में है।
स्विच बोर्ड तक पानी भरा हुआ है। करेंट उतरने की आशंका भांप उसने माजरा अस्पताल के प्रबंधक विजय कुमार तथा पुलिस को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराने के बाद छानबीन की और सकलेन को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
क्षेत्र के अरुवावां गांव से मृतक का बेटा मो. शाहिद भी पहुंच गया। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे मो. शाहिद निवासी अरुवावां की शिकायत पर सूचना दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।