फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं ने छुआ आसमान, मिला सम्मान

विज्ञापन
अयोध्या में बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरीत किया गया। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। बोर्ड परीक्षा-2019 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले 88 विद्यार्थियों को शुक्रवार को ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान’ से नवाजा गया। मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा मनोेज कुमार द्विवेदी, डीआईओएस राजबहादुर सिंह चौहान, बीएसए अमिता सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


इस दौरान मेधावियों ने लक्ष्य के प्रति अपनी एकाग्रता-निरंतरता बनाए रखने का जज्बा बयां किया, तो अधिकारियों ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों से जोश भरा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने मेधावियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि ऊंचाई पर पहुंचकर वहां टिका रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

क्षमता का इस प्रकार विकास करें कि अगली सीढ़ी चढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो। कहा कि ज्ञान के लिए अभ्यास आवश्यक है, आप अपने से श्रेष्ठ का अनुसरण कर ज्ञान हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि आपको सफलता पर अहंकार नहीं करना चाहिए, ये अभी शुरुआत है। आगे बहुत कठिन राह है। इसके लिए जमीन पर रहकर अपनी मेहनत के दम पर राह बनानी होगी। कहा कि सफलता के लिए आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। दृढ़ इच्छा शक्ति व कठिन परिश्रम करते रहने पर सफलता अपने आप कदम चूमेगी।


विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि आज देश की ज्यादातर बड़ी हस्तियां छोटे-छोटे शहरों से निकलकर आ रही हैं। इन्होंने कम संसाधन में सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है, ऐसा आप भी कर सकते हैं।


संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है, जो अच्छा नहीं कर सके हैं उन्हें निराश नहीं होने की जरूरत है। उन्हें मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक आरबीएस चौहान ने कहा कि यदि मन में लगन व विश्वास है तो सफलता मिलनी तय है। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें