व्यवस्था में जुटा पुलिस-प्रशासन...
- फोटो : अमर उजाला
आज राम मंदिर का भूमिपूजन है मगर अचानक तेज हवा के साथ सुबह हुई बारिश ने राम नगरी की तैयारी पर भी असर डाला है। कई स्थानों पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से लगाए गए होर्डिंग, केसरिया झंडे समेत सड़कों पर सजाए गए कलशों को नुकसान पहुंचा है। तोरण द्वार भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी।