साथ ही इसके सुंदरीकरण की मांग भी उठाई है। कमिश्नर को दिए ज्ञापन में कहा है कि बेनी गंज में अयोध्या रोज पर हजारों वर्ष पुराने योगिनीकुंड चौसठ योगिनियां का निवास स्थल है।
इसका वर्षन स्कंद पुराण में भी मिलता है। ऐसे कुंड के वजूद को समाप्त करके नजूल विभाग से येन केन प्रकारेण और सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना करके पौराणिक स्थल को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है।
कहा गया है कि पूर्व नजूल अधिकारी व नजूल कर्मियों से मिलीभगत करके भू माफिया ने इसका फ्रीहोल्ड करा लिया और अवैध निर्माण करा रहा है।
मांग उठाई है कि इस ऐतिहासिक स्थल को भूमाफिया से बचाकर इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका फ्रीहोल्ड करने वाले अधिकारी और भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
आयुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा गया। इस मौके पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पं. कृपानिधान तिवारी, दिलीप राम त्रिपाठी, चाणक्य विचार मंच के अध्यक्ष अवधेश मिश्र, आलोक कुमार जिला पंचायत सदस्य संतोष दूबे, हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष पांडेय, हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष शंभू नाथ जायसवाल, कुलभूषण द्विवेदी आदि थे।