फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद निर्माण के लिए हिंदू समाज भी कर रहा गुप्त दान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के लिए बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी गुप्त दान कर रहे हैं। मस्जिद ट्रस्ट का दावा है कि मस्जिद निर्माण के लिए पहले जो 11 लोगों ने चंदा दिया वे सभी हिंदू भाईयों ने दिए हैं।
विज्ञापन

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी अरशद अफजाल खान का दावा है कि मस्जिद निर्माण के लिए बड़ी संख्या में हिंदू भाई गुप्त दान कर रहे हैं। उनका नाम और धनराशि गुप्त रखी गई है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट राम मंदिर की तर्ज पर कोई अभियान नहीं चला रहा है बल्कि लोग स्वयं समर्पण कर रहे हैं। कोई मस्जिद निर्माण के लिए तो कोई अस्पताल निर्माण के नाम पर चंदा दे रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि मंदिर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन दी है। नक्शा पास करने की प्रक्रिया विकास प्राधिकरण में अभी लंबित है।
विज्ञापन

ट्रस्टी अरशद अफजाल ने बताया कि मस्जिद निर्माण शुरू करने में अभी कुछ और समय लगेगा। जो जमीन दी गई है उसका लैंड यूज बदलने के लिए आवेदन किया गया है।
विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्राधिकरण द्वारा प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें