अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि विवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए परिसर में एसबीआई के समीप एडमीशन हेल्प डेस्क की सेवा शुरू की गई है।
विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की विद्यार्थी सीधे जानकारी प्राप्त करने के साथ ही वहां रखे रजिस्टर में प्रवेश संबंधित समस्याएं दर्ज करा सकते है। जिस पर विवि द्वारा उन विद्यार्थियों से सीधे संपर्क किया जायेगा।