फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। धान की सिंचाई के लिए बरसात का इंतजार कर रहे किसानों को शुक्रवार को थोही राहत मिली। बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार को दिनभर होती रही।
विज्ञापन

जिले में औसतन 50 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। झमाझम बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हुआ, वहीं शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव होने से लोगों का राह चलना दूभर रहा। मौसम विभाग ने अभी अच्छी बरसात के संकेत दिए हैं।
गुरुवार देर रात जिले के अधिकांश इलाकों में झमाझम बरसात हुई। शुक्रवार को भी लोग जागे तो रिमझिम बरसात जारी मिली। सुबह नौ बजे से बारिश और तेज हो गई।
इससे खेत, तालाब, पोखरे आदि में पानी दिखाई पड़ा। कुमारगंज इलाके में 45 मिमी., बासगांव में 26 मिमी. व शहरी इलाके में करीब 50 मिमी. बरसात का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बरसात से लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। लोग छतों पर भीगकर बारिश का लुत्फ उठाते देखे गए। वहीं, अपेक्षानुरूप बरसात होने से किसान भी खुश दिखे।
लक्ष्मीदासपुर के सुरेश दूबे कहते हैं कि इन दिनों मौसम की बेरुखी से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई थी। डीजल के दामों में वृद्धि हो गई, बिजली आपूर्ति भी बदहाल है। ऐसे में समय से सिंचाई न होने से धान की फसल को नुकसान हो रहा था। इस तेज बारिश ने फसलों को संजीवनी देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें