पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नोटबंदी का समर्थन करने वाले लोगों को देश का गद्दार कहे जाने के मामले में दाखिल निगरानी पर सुनवाई होगी। अपर जिला जज हरेंद्र बहादुर सिंह की कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए ग्राह्य मानते हुए ममता बनर्जी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
मोदहा निवासी मोहम्मद अली ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीजेएम की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी ने नोटबंदी का समर्थन करने वालों को गद्दार कहा है। उनका यह कृत्य राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।
इस परिवाद को सीजेएम राजेश पाराशर की कोर्ट ने ग्राह्यता के बिंदु पर ही खारिज कर दिया था। इस आदेश को अलीबाबा ने जिला जज की कोर्ट में चुनौती दी थी। अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।