फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ मां व बच्चे से ही स्वस्थ्य समाज : डॉ. रुचि

Thu, 09 Jul 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर महिला को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराने के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला के प्रेरणादायी कार्यक्रम से अब और दोगुने उत्साह से आशा बहुएं कार्य करेंगी। इससे समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं की अच्छी जानकारी होगी और समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा।

यह बातें ‘अमर उजाला’ और ‘डाबर दशमूलारिस्ट’ की ओर से गुरुवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर में ‘आशा की नई किरण’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्र ने कही।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने सामाजिक सरोकार से जुड़े अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना की।

दिल्ली से आईं वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने कहा कि जब मां स्वस्थ होगी तो जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ होगा। तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ रहने का राज बताया। इस दौरान किन-किन बातों का एहतियात बरती जाए इस बारे में भी जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि अपर निदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एचएन तिवारी ने कहा कि नेशनल स्वास्थ्य मिशन का मुख्य उद्देश्य यही था कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरतमंदों तक पहुंचे।

इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एक हजार की आबादी पर एक आशा बहुओं की नियुक्ति की गई। अब आशा बहुएं अपने आसपास स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार करने में जुटी हैं।

जानकारी के अभाव में जो व्यक्ति अस्पताल तक नहीं पहुंच रहा था, अब वह भी आशा बहुओं के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल आ रहा हैं। डाबर की ओर से सभी 225 आशा बहुओं को किट दी गई।

ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली पांच आशा बहुओं को अमर उजाला और डाबर दशमूलारिस्ट की ओर सम्मानित किया गया। कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र, अपर निदेशक डॉ. एचएन तिवारी, डॉ. रुचि श्रीवास्तव समेत अतिथियों से सम्मानित होने वाली आशा बहू और संगिनियों में सीनू उपाध्याय, मीरा पाठक, अर्चना सिंह, रीता और सुनीता सिंह रहीं।

पीपीटी के माध्यम से कार्यशाला में आशा बहुओं व एएनएम को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के प्राचार्य वीके महाजन, मसौधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. बहार गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी डीके शुक्ल, सहायक शोध अधिकारी प्रवीण तिवारी, कोआर्डिनेटर सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें