फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इंतजार खत्म, मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लंबे समय से अध्योध्यावासियों का सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का इंतजार सोमवार को खत्म हुआ। पहले चरण में टेली मेडिसिन ओपीडी की शुरुआत हुई। दिल व गुर्दे की समस्याओं को लेकर मरीज यहां पहुंचे। केजीएमयू के चिकित्सकों ने वीडियोकॉल के जरिए परामर्श किया। मेडिकल कॉलेज से उन्हें दवाएं भी मिलीं।
विज्ञापन

जिले के किसी अस्पताल में लंबे समय से सुपर स्पेशियलिटी के चिकित्सकों की तैनाती न होने से गंभीर बीमारियों का उपचार यहां नहीं हो पा रहा था। नवंबर में सीएम योगी के निर्देश के बाद इसके संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू हुई तो प्रथम चरण में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने लखनऊ के तीन बड़े चिकित्सा संस्थानों के अति विशिष्ट चिकित्सकों को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में टेली मेडिसिन ओपीडी के जरिए इलाज करने का निर्देश दिया। सोमवार से यह व्यवस्था जिले में शुरू हो गई।
पहले दिन तैयारियां करने में सेवाएं कुछ देर से शुरू हुईं। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा की मौजूदगी में करीब 10:30 बजे ओपीडी के कक्ष संख्या 11 में व्यवस्था की गईं। सर्जरी ओपीडी व मेडिसिन ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। दोपहर तक करीब सात मरीज सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं से संबंधित पहुंचे। इनमें यूरोलॉजी विभाग के तीन, नेफ्रोलॉजी व कार्डियोलॉजी विभाग के दो-दो मरीज रहे।
विज्ञापन

इन मरीजों को टेली मेडिसिन ओपीडी में भेजा गया। जहां प्राचार्य अन्य चिकित्सकों के साथ बैठे मिले। उन्होंने केजीएमयू के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एसएस शंखवार, नेफ्रोलॉजी के डॉ. सुदर्शन व कार्डियोलॉजी के डॉ. अखिल शर्मा को वीडियोकॉल के जरिए ऑनलाइन जोड़ा और मरीजों की समस्या के बारे में उन्हें बताया। मौजूदा जांचों को देखकर उन्होंने अन्य जांचें कराने व तब तक मरीज को दवा खाने के लिए निर्देशित किया।
पहले दिन प्रयोग के तौर पर सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रारंभ हुईं। मंगलवार से पूरी तैयारी के साथ सेवाएं दी जाएंगी। अभी सप्ताह में तीन दिन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। टेली मेडिसिन ओपीडी को और हाइटेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. सत्यजीत वर्मा, प्राचार्य, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें