फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों में बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द करते हुए अस्पतालों में बेड आरक्षित करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाएं व सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
जिले में इलाज के लिए प्रमुख रूप से जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय एवं राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर का अस्पताल है।
साथ ही ग्रामीणांचल में 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यूं तो ये सभी अस्पताल वर्ष भर चिकित्सक, दवा व जांच सहित अन्य संसाधनों की कमी के बावजूद भी चलते रहते हैं। लेकिन इन दिनों अयोध्या विवाद को लेकर यहां भी हलचल तेज है।
विज्ञापन

किसी भी विपरीत व आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राजेंद्र कपूर की ओर से सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की गई है।
अपर निदेशक ने सभी चिकित्सा इकाइयों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ किसी भी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को किसी प्रकार का अवकाश निर्गत न किया जाय। सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवा, जांच आदि की मुकम्मल व्यवस्था कर लें।
सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें। अस्पताल में प्रत्येक समय पर्याप्त एंबुलेंस व कर्मचारी मौजूद रहें। आपातकाल में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तीन प्रमुख अस्पतालों में 20-20 एवं मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के अस्पताल में करीब 50 बेड आरक्षित करने को कहा है।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ राजेंद्र कपूर ने बताया कि मंडल के चार अन्य जिले अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी एवं अमेठी को नौ-नौ चिकित्सक एवं इतने ही पैरामेडिकल स्टॉफ की डिमांड भेजी गई थी। इन चिकित्सकों की टीम जिले में पहुंच चुकी है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य मंडलों में भी डिमांड भेजी जाएगी। मेले में 17 अस्थाई कैंप बनाए गए हैं। 11 एंबुलेंस लगाई गई हैं। इन सभी को अभी हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें