देवकाली की मासूम रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने को लेकर बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं, छात्रों व व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन रेजीडेंट मजिस्ट्रेट को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
मासूम रेप पीड़िता के मामले जिला मुख्यालय पर चल रहे आंदोलन के साथ ही रामनगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को छात्रों एवं व्यापारियों ने नयाघाट गांधी आश्रम से श्रीराम अस्पताल तक पैदल मार्च निकाला।
ज्ञापन के माध्यम से अपराधी को सख्त सजा देने, पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता देने, बच्ची को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने, शिक्षा-दीक्षा प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क कराने की मांग उठाई।