फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान ने जलाकर राख की सोने की लंका

विज्ञापन
फिल्मी रामलीला में मंचन करते बिंदु दारा सिंह - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मैदान में संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता व लंका दहन के प्रसंग ने रविवार रात दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हनुमान की भूमिका में प्रख्यात अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने आकर्षण चुराया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के क्रम में ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव वानरदल के साथ विराजमान हैं। हनुमान को जब पता चलता कि वे दोनों दशरथनंदन भगवान श्रीराम व लक्ष्मण हैं तो वे भाव विह्वल हो जाते हैं।
राम-हनुमान की मिलन प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमान राम व लक्ष्मण की सुग्रीव से मित्रता कराते हैं। अगले दृश्य में राम बालि का वध करते हैं। लीला मंचन के क्रम में राजा सुग्रीव वानरों की सेना चारों दिशाओं में माता सीता की खोज के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन

एक अन्य दृश्य में समुद्र का किनारा होता है, वानरदल इस चिंता में नजर आता है कि सौ योजन समुद्र पार कर लंका कौन जा सकता है। जामवंत हनुमान जी को उनके बल का स्मरण कराते हैं।
हनुमान जी सियापति रामचंद्र की जय कर जयकारा लगाते हुए समुद्र लांघ जाते हैं। हवा में उड़ते हनुमान का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। हनुमान लंका में प्रवेश करते हैं।
लंकनी हनुमान जी से कती है प्रविसि नगर कीजे सब काजा, ह्रदय राखि कोसलपुर राजा... हे हनुमान जी श्री रघुनाथ जी को हृदय में रखकर नगर में प्रवेश करें। अगले दृश्य में हनुमान की मुलाकात विभीषण से होती है।
एक अन्य दृश्य में माता सीता अशोक वाटिका में बैठी हैं। हनुमान व सीता का संवाद भी दर्शकों को आकर्षित करता है। मेघनाथ का प्रवेश होता है, मेघनाथ हनुमान को ब्रह्मपाश में बांधकर लंका के दरबार में रावण के सामने प्रस्तुत करता है। हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई जाती है। जैसे ही आग लगती है हनुमान सारी लंका में आग लगा देते हैं, त्राहि-त्राहि मच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें