फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खिताब के लिए पसीना बहा रही यूपी की गोल्डन ईगल्स

Wed, 31 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जयपुर में आठ जून से होने वाले प्रीमियर हैंडबॉल लीग के पहले संस्करण को लेकर गोल्डन ईगल्स यूपी टीम का प्रशिक्षण शिविर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रहा है। यूपी टीम हैंडबॉल लीग के लिए छह जून को जयपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनूप कासवान एनआईएस हैंडबॉल चीफ कोच पटियाला व सहायक प्रशिक्षक राजस्थान के प्रियदीप सिंह ने बताया कि गोल्डन ईगल यूपी टीम में भारतीय सेना, सीआईएसफ, एयरफोर्स, पंजाब पुलिस, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित फिलीपींस, जॉर्डन व ईरान के भी खिलाड़ी शामिल हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि टेराफ्लेक्स पर गम बॉल के साथ ट्रेनिंग दो सत्रों में चल रही है। इसमें खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हों इसके लिए जिम, स्विमिंग सहित अन्य गतिविधियां कराई जा रही हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान मौजूद रहे।

ये हैं टीम के खिलाड़ी
जैकब (फिलीपींस), जैद ओबेदैत (जॉर्डन), ओमिड रेजा (ईरान),विकास, सुखवीर,भूषण शिंदे (एयरफोर्स), सुनील (इंडियन आर्मी), संचित (इंडियन नेवी), मनकेश, साहिल, कमल, आशीष, अमित (सभी सीआईएसएफ) नवीन मलिक (इंडियन रेलवे) हरजिंदर (पंजाब पुलिस),गुरपिंदर (राजस्थान) वंश (दिल्ली), मुख्य प्रशिक्षक अनूप कासवान (हरियाणा), सहायक शिक्षक प्रियदीप सिंह (राजस्थान) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें