फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी कार्यकर्ता विद्रोह की मुद्रा में : चौधरी

Sun, 17 Jul 2016 11:00 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
आरके चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि बसपा टिकट बिक्री के लिए बोली लगाने वाली मंडी बन गई है। पार्टी को बहन जी अंधकार में ले जा रही है। आखिर वह इतना पैसा कहां ले जाएंगी। जमीनी कार्यकर्ता अब विद्रोह की मुद्रा में हैं। वह रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


आरके चौधरी ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता परेशान हैं क्योकि बसपा अब रीयल इस्टेट कंपनी बन चुकी है। मायावाती मूल कैडर को भूल चुकी हैं। भूमाफिया और प्रॉपर्टी डीलरों का दबाव बढ़ गया है। जमीनी कार्यकर्ता विकल्प चाहता है।

ऐसा विकल्प जो सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को आगे बढ़ा सके। ऐसा विकल्प जो कांशीराम के खून-पसीने से बने मूवमेंट को बचा सके। वह सौ विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन


26 जुलाई को लखनऊ में महाराजा बिजली पासी किला में बीएस-4 की रैली है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं। कहा कि इसके बाद ही हमारा अगला कदम क्या होगा, इसके  बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें